एनसीसी कैडेट्स ने मंडला फायरिंग रेंज में दिखाया दमखम

नैनपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मंडला फायरिंग रेंज में दिखाया दमखम

  • शारीरिक क्षमता और अनुशासन का प्रदर्शन
  • मंडला में एनसीसी कैडेट्स का सफल फायरिंग अभ्यास

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के प्रथम और द्वितीय वर्ष के 21 एनसीसी कैडेट्स ने हाल ही में मंडला जिले के पुलिस रेंज सिद्ध टेकरी में सफलतापूर्वक फायरिंग अभ्यास किया। यह अभ्यास कैडेट्स में शारीरिक क्षमता, अनुशासन और साहस को बढ़ावा देने के मुख्य उद्देश्य से आयोजित किया गया था। यह प्रशिक्षण एमपी आर्टी रेजीमेंट जबलपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रांत त्यागी सेना मेडल के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभ्यास के दौरान बटालियन के पीआई स्टाफ ने कैडेट्स को फायरिंग तकनीक और इसकी बारीकियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। कैडेट्स ने प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक समझा और फायरिंग के समय सभी तकनीकों का सफलतापूर्वक उपयोग किया।फायरिंग अभ्यास के सफल संचालन में सूबेदार नीरज सिंह, एनसीओ मैथी, हवलदार सुग्रीव बघेल और हवलदार के. कोले का विशेष योगदान रहा। इस पूरी प्रक्रिया में एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. राजेश मासतकर ने पूर्ण सहयोग दिया। फायरिंग अभ्यास के बाद कैडेट्स ने कॉलेज में सशस्त्र बलों के प्रति अपना सम्मान और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने फ्लैग धारण कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए संकल्प भी लिया, जो देश सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles