बेदखली वारंट पर हटाया अवैध कब्जा

बेदखली वारंट पर हटाया अवैध कब्जा

  • बेदखली वारंट पर रास्ता की भूमि पर अवैध पीएम आवास निर्माण ध्वस्त
  • राजस्व विभाग ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, बेदखली वारंट पर हुई कार्रवाई
  • मंडला के पटपर सिंगारपुर में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिला प्रशासन ने पोड़ीमाल तहसील के ग्राम पटपर सिंगारपुर में सरकारी भूमि पर किए गए अनाधिकृत अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। न्यायायिक तहसीलदार मंडला के बेदखली वारंट के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि अनावेदक नंदूलाल यादव पिता अमेरीलाल द्वारा ग्राम की खसरा नंबर 167 रकबा 2.38 हेक्टेयर की रास्ता मद की भूमि पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा लिया गया था।बताया गया कि इस अवैध कब्जे को मंडला कलेक्टर न्यायालय ने अपने आदेश में प्रमाणित किया था। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला ने विगत 7 अक्टूबर 2024 को अनावेदक को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था, जिसका पालन नहीं किया गया। तहसीलदार मंडला के आदेश पर गठित दल द्वारा शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान तहसीलदार मंडला, राजस्व निरीक्षक पोड़ीमाल, हल्का पटवारी, सरहदी परवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम कोटवार सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मकान में रखा सारा सामान निकालकर सुरक्षित रूप से बाहर रखा गया। इन सभी सामग्रियों को विधिवत सूचीबद्ध किया गया और सूची बनाकर सामान नंदूलाल यादव को सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और अनावेदक द्वारा किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किए गए किसी भी अनाधिकृत निर्माण या कब्जे के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles