अवैध शराब बिक्री पर भपसा में हुई कार्रवाई

अवैध शराब बिक्री पर भपसा में हुई कार्रवाई

  • महिलाओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर को बताई थी समस्या

मंडला महावीर न्यूज 29. कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मंडला ने अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत के बाद की गई। बताया गया कि ग्राम भपसा टोला की कई महिलाएं जनसुनवाई में पहुंचीं और कलेक्टर सोमेश मिश्रा को गांव में चल रही अवैध शराब बिक्री से हो रही सामाजिक समस्याओं, युवाओं पर पड़ रहे प्रभाव और महिलाओं की परेशानियों के बारे में अवगत कराया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

भपसा टोला में दबिश 8 लीटर कच्ची शराब जब्त 

मंडला कलेक्टर के निर्देश का पालन करते हुए आबकारी विभाग ने ग्राम भपसा टोला में दबिश दी। महिलाओं की उपस्थिति में संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई और 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

घुघरी-बिछिया क्षेत्र में 6 प्रकरण दर्ज 

इसके बाद आबकारी टीम ने घुघरी और बिछिया क्षेत्र के ग्राम पीपरदौन, नैझर, सलवाह, धनवाही और चलनी में दबिश दी। कार्रवाई में कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए और 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles