एएनसी, टीबी और मलेरिया की प्राथमिकता से करें स्क्रीनिंग
- नारायणगंज सीएचसी में मासिक समीक्षा बैठक अयोजित
मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवा एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रम, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, सीएचओ, एएनएम और सुपरवाइजरों द्वारा विगत माह में किए गए कार्यों का एजेंडा वाइज मूल्यांकन किया गया और पिछली बैठकों की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल, बीईई विजय मराीव, बीसीएम शैलेन्द्र सिंह, एसटीएस देवेन्द्र साहू, फार्मासिस्ट कमलेश सिंह समेत सेक्टर के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सीएचओ, एएनएम और सुपरवाइजरों सिकलसेल जांच के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नारायणगंज क्षेत्र में कोई भी एएनसी सिकलसेल जांच से नहीं छूटनी चाहिए।
बैठक में मलेरिया जांच में गुणवत्ता लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर आयु वर्ग और गर्भवती महिला की मलेरिया जांच अनिवार्य है। साथ ही, लार्वा सर्वे और उसके विनष्टीकरण का कार्य ईमानदारी से करने के निर्देश दिए गए। सीबीएमओ डॉ अमृत लाल कोल ने एएनसी जांच में लापरवाही न बरतने और सभी जानकारियों को अनमोल ऐप में दर्ज करने पर जोर दिया।
आयोजित बैठक में एसटीएस देवेन्द्र साहू ने टीबी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि टीबी संभावित वल्नरेबल जनसंख्या के लोगों की निश्चय आईडी बनाकर उनका एक्सरे जांच एवं सीवाई टेस्ट कराया जाए। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगने वाले सभी शिविरों में सभी टीबी संभावितों की प्राथमिकता से स्क्रीनिंग कर उनके सैंपल लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सीएचसी में उपलब्ध एक्सरे जांच और समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों का सीवाई टेस्ट कराने को कहा गया।









