मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिकारी की कार की टक्कर से मौत

मंडला में दर्दनाक हादसा

  • मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिकारी की कार की टक्कर से मौत
  • सीसीटीवी फुटेज आया सामने
  • बड़ी खैरी में सड़क किनारे पड़े रहे घायल अनिल मेहरा
  • अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार, पुलिस सीसीटीवी से कर रही शिनाख्त
  • हिट एंड रन-नारायणगंज ब्लाक समन्वयक की मौत
  • फुटेज में दिखे टक्कर मारने वाले, जांच शुरू

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बड़ी खैरी में एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया है। यह दर्दनाक घटना 6 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे डिंडोरी रोड स्थित योगिराज अस्पताल के पास हुई थी, जिसमें जन अभियान परिषद नारायणगंज में पदस्थ विकासखंड समन्वयक अनिल मेहरा की मौत हो गई।बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अनिल मेहरा घने कोहरे के बीच सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार महरून, लाल रंग की कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मेहरा उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद फुटेज के अनुसार कार रुकी और उसमें से कुछ लोग नीचे उतरे और मौके का निरीक्षण किया। हालांकि मानवता को ताक पर रखते हुए वे कुछ ही देर बाद वहां से भाग गए, जिससे यह घटना हिट एंड रन का मामला बन गई।

आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे अनिल 

बताया गया कि घटना के तुरंत बाद घने कोहरे और सुबह के समय के कारण राहगीरों की नजर घायल अनिल मेहरा पर नहीं पड़ी। वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में लगभग आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच 

कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में अपराध दर्ज करेगी। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस कार या चालक से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles