मधुरम बेकर्स में चोरी, ताला तोड़कर घुसा चोर

मधुरम बेकर्स में चोरी का प्रयास, ताला तोड़कर घुसा चोर

  • सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर, पुलिस ने शुरू की जांच

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला मुख्यालय के बिंझिया क्षेत्र में स्थित मधुरम बेकर्स में गुरुवार देर रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के भीतर घुसे और एक छोटे कैश काउंटर को उठाकर बाहर ले गए, जिसे उन्होंने कुछ दूरी पर फेंक दिया। चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया, जो सूक्ष्मता से जांच कर रही है। जानकारी अनुसार बिंझिया से नेहरू स्मारक मार्ग पर स्थित मधुरम बेकर्स में अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मधुरम बेकर्स के संचालक रितेश अग्रवाल को शुक्रवार सुबह ब्रेकर्स के स्टाफ ने दुकान खुली होने की सूचना दी, जिसके बाद उन्हें चोरी के प्रयास का पता चला। मौके पर पहुंचने पर दुकान के ताले टूटे मिले। बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक चोर दिखाई दिया, जिसने देर रात करीब तीन घंटे तक दुकान के अंदर रहने की पुष्टि हुई है। रितेश अग्रवाल ने तुरंत चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुकान का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, जो दुकान की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल चोरी गए सामानों का सही विवरण अंदर के पूरे निरीक्षण के बाद ही सामने आएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles