अवैध आधार पंजीयन पर कार्रवाई, नेहा कम्प्यूटर सील

अवैध आधार पंजीयन पर कार्रवाई, नेहा कम्प्यूटर सील

  • प्रस्तुत नहीं की कोई वैध अनुमति

मंडला महावीर न्यूज 29. बुधवार को सीएम हेल्पलाईन पोर्टल एवं कार्यालयीन ईमेल पर प्राप्त अवैध आधार पंजीयन संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए। कलेक्टर के आदेशानुसार तथा एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम के निर्देशन में नगर के पड़ाव स्थित नेहा कम्प्यूटर केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम को दुकान में अवैध रूप से आधार पंजीयन एवं अपडेट कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरण मिले, जिनके लिए कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नेहा कम्प्यूटर को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रामसिंह उलाड़ी मौजूद रहे।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles