ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा के लिए वरदान हैं ये खेल-संजय कुशराम

संकुल केंद्र बबलिया में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

  • ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा के लिए वरदान हैं ये खेल-संजय कुशराम

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज के संकुल केंद्र बबलिया में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।आयोजित कार्यक्रम में तीन हजार विद्यार्थी और 70 शिक्षकों की उपस्थिति में यह आयोजन शुरू हुआ। संकुल प्राचार्य और बीईओ नारायणगंज ने अपने संबोधन में इसे बच्चों और शिक्षकों के लिए एक त्योहार बताया। संजय कुशराम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा अधिक होती है, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिलता, इसलिए यह प्रतियोगिता उनके लिए एक वरदान है।प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा 1 से 12 तक के बालक, बालिकाओं ने एथलेटिक्स जैसे दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक और गोला फेंक में भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आयोजन में सभी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार भी कराया गया। दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles