दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर

विकासखंड स्तर पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर

  • विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 154 बच्चों ने लिया भाग
  • नारायणगंज में दिव्यांग बच्चों का सामर्थ्य प्रदर्शन
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
  • जनपद उपाध्यक्ष ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहन वितरित किए स्वरूप ट्रैकसूट

मंडला महावीर न्यूज 29. विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय दिव्यांग सामर्थ्य प्रदर्शन एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद शिक्षा केंद्र नारायणगंज द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय सामर्थ्य प्रदर्शन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर मंडला सोमेश मिश्रा, डीपीसी कुलदीप कटहल के निर्देशन और सहायक परियोजना समन्वयक समावेशी शिक्षा कृष्ण कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में विकासखंड के 154 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद पंचायत अध्यक्ष आसाराम भारतीया द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। दिव्यांग छात्राओं निर्मला, सोनम और कल्पना ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणगंज के क्रीड़ा प्रांगण में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तरीय सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए दिव्यांग छात्र-छात्राओं का चयन करना था। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोजित प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, पारंपरिक खेल में जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, अन्य खेल में सॉफ्ट बाल थ्रू, सांस्कृतिक एवं कला में रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि और जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा द्वारा उत्साहवर्धन के साथ किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैकसूट और प्रमाण पत्र का वितरण किया। नृत्य प्रतियोगिता में कस्तूरबा छात्रावास सुखराम से आई छात्राओं ने शिवानी के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एमआरसी शेख इरफान एवं टीम ने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। आभार प्रदर्शन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कमलेश भवेदी ने किया, जबकि मंच संचालन हाई स्कूल पाठा के प्राचार्य कमलेश मरावी द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन करुणा मर्सकोले एवं सुजीता यादव ने किया। इस अवसर पर मंडल संयोजक राजेश गुप्ता, कन्या हाई स्कूल प्राचार्य मुकेश नायक, नायक शिक्षक शंकरिया उइके, दिव्या ठाकुर शालिनी यादव, सोनम परोहा, पवन कुमार, रविकांत, अंकित नामदेव, डीके चौधरी, अशोक चौधरी, कीर्ति महोबे, ओमप्रकाश सैयाम, दिनेश सैयम, अजय मरावी, लवीना मार्को, उमेश यादव, ओम प्रकश सिंगरौरे, सीताराम सिंगरौरे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ उपस्थित रहा।



 

Leave a Comment