हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

मेढ़ाताल के पास हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

  • तीन दिन से लापता था 32 वर्षीय युवक
  • प्रारंभिक जांच में मानसिक विक्षिप्त और नशे का आदी होने के मिले संकेत

मंडला महावीर न्यूज 29. बिछिया थाना अंतर्गत बिछिया मेढ़ाताल के नजदीक नेशनल हाईवे किनारे मंगलवार की सुबह एक शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल बिछिया थाना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे नेशनल हाईवे किनारे प्लांटेशन की झाडिय़ों में नाले के पास पानी में शव पड़े होने की सूचना मिली। हाईवे पर घटना होने के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की शिनाख्त ग्राम मेढ़ाताल निवासी आशीष मरकाम पिता कट्टू लाल मरकाम उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।

तीन दिन से लापता था युवक 

बिछिया थाना पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक आशीष मरकाम मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और अक्सर आसपास के क्षेत्र में घूमते रहते थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं आया था। परिजनों ने शव से लगभग पचास मीटर दूर झाडिय़ों में रखी स्वेटर के आधार पर उसकी पहचान की।

पुलिस कर रही जांच 

बिछिया थाना पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के साथ-साथ शराब का आदि था। हालांकि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम को भी इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिछिया अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles