घुघरी के तबलपानी में युवती का शव और भ्रूण संदिग्ध हालत में मिला

घुघरी के तबलपानी में युवती का शव और भ्रूण संदिग्ध हालत में मिला

  • हत्या और अवैध संबंध की आशंका, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के घुघरी थाना क्षेत्र की सलवाह चौकी अंतर्गत आने वाले तबलपानी गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह युवती के शव को देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सलवाह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी अनुसार तबलपानी ग्राम में मार्ग किनारे एक युवती का शव मिला, युवती के शव से कुछ ही दूरी पर चार से पांच माह का भू्रण भी बरामद हुआ है। इस दोहरी और संदिग्ध घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और प्राथमिक तौर पर हत्या और अवैध संबंध की आशंकाओं को जन्म दिया है। सूचना मिलते ही सलवाह चौकी प्रभारी निलेश पटेल सहित चौकी पुलिस का पूरा अमला तत्काल घटना स्थल तबलपानी पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।बताया गया कि मृत युवती की पहचान घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर स्थित गांव की 27 वर्षीय युवती के रूप में की गई है। वहीं युवती गुजरात में काम करने गई हुई थी, जो हाल ही में विगत दिवस गांव वापस लौटी थी। युवती के परिजनों ने उसके गर्भवती के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं युवती शनिवार को उपचार कराने मंडला भी गई हुई थी।सलवाह पुलिस ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हे। डीएनए टेस्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि भ्रूण किसका है। इसके साथ ही यह भी आशंका की जा रही है कि युवती ने गर्भपात के लिए कोई दवाई खाई होगी, जिसके कारण अधिक रक्त स्त्राव हो गया और युवती की मृत्यु हो गई। पुलिस अब युवती की मौत कैसे हुई और बरामद भू्रण उससे संबंधित है या नहीं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।



 

Leave a Comment