नर्मदा नदी के रंगरेज घाट में उतराता मिला अज्ञात शव

नर्मदा नदी के रंगरेज घाट में उतराता मिला अज्ञात शव

  • कोतवाली पुलिस कर रही पतासाजी

मंडला महावीर न्यूज 29. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नर्मदा नदी के रंगरेज घाट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की। शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और मिले सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो तो नागरिकों से कोतवाली थाना से संपर्क करने की अपील की गई है। बताया गया है कि व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। गले में लाल रंग का गमछा लपटा हुआ है। चैक टी शर्ट पहने हुए।


 

Leave a Comment