सीएम हेल्पलाइन कार्य में उत्कृष्टता के लिए सीएमएचओ सम्मानित

सीएमएचओ डॉ. डी. जे. मोहंती को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

  • मंडला स्वास्थ्य विभाग का कीर्तिमान
  • सीएमएचओ ने अक्टूबर में 195 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण
  • सीएम हेल्पलाइन कार्य में उत्कृष्टता के लिए सीएमएचओ सम्मानित

मंडला महावीर न्यूज 29. CMHO डॉ. डीजे मोहंती को मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सीएम हेल्पलाइन के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मोहंती को यह सम्मान हेल्पलाइन के प्रकरणों में व्यक्तिगत रुचि लेने और शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराने के कारण दिया गया। यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य विभाग जनता की समस्याओं के प्रति कितना गंभीर है।सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि अक्टूबर माह में विभाग से संबंधित 240 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से रिकॉर्ड 195 शिकायतों का सफलतापूर्वक और संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। इस शानदार प्रदर्शन के परिणामस्वरूप, विभाग का कुल वेटेज 75.8 दर्ज किया गया।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles