गैस की किल्लत से घरों में नहीं जल रहा चूल्हा

बकोरी में रसोई गैस का संकट गहराया

  • कतारों में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता
  • गैस की किल्लत से घरों में नहीं जल रहा चूल्हा
  • भूखे पेट स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
  • एजेंसी ने बताया सप्लाई का अभाव

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के बकोरी स्थित मां एचपी गैस एजेंसी में पिछले एक सप्ताह से रसोई गैस की भारी किल्लत चल रही है। स्थिति यह है कि रविवार को सुबह 8 बजे से ही एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।गैस न मिलने का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलेंडर न होने से घरों में खाना नहीं बन पा रहा है। इसका सबसे बुरा प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ा है, जिन्हें बिना नाश्ते और टिफिन के ही स्कूल जाना पड़ रहा है। बकोरी के अलावा आस-पास के सैकड़ों गांवों के ग्रामीण भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं और रोज एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं।इस संबंध में एचपी गैस एजेंसी के संचालक ने अपनी सफाई में कहा कि ऊपर से ही गैस की सप्लाई बाधित है। उन्होंने बताया कि हफ्ते-पंद्रह दिन में केवल एक बार गैस सप्लाई आ रही है। जिससे मांग पूरी करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा और वितरण व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles