दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

रफ्तार का कहर

  • दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
  • कुशमी के पास दो बाइकों की टक्कर
  • साप्ताहिक बाजार से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर
  • थानमगांव निवासी एक व्यक्ति की मौके पर मौत

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम निवास से कालपी मार्ग के बीच ग्राम कुशमी के पास एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हो गई। दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी अनुसार सुखदेव ओयाम 29 वर्ष, उनकी पत्नी सुलोचना ओयाम 24 वर्ष और छोटा भाई जितेंद्र कुमार ओयाम 17 वर्ष अपनी बाइक से निवास मुख्यालय में साप्ताहिक बाजार गए हुए थे और अपने ग्राम थानमगांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुशमी ग्राम के पास सामने से आ रहे झिंझरा निवासी अनूप सिंह 38 वर्ष की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनूप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना निवास पुलिस को भी दे दी गई है। रात्रि होने के कारण मृतक अनूप सिंह का पोस्टमार्टम आज शनिवार को किया जाएगा। निवास पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे



 

Leave a Comment