अधिवक्ताओं के बीच दिखा दो फुट लंबा जहरीला सांप

निवास न्यायालय परिसर में हड़कंप, अधिवक्ताओं के बीच दिखा दो फुट लंबा जहरीला सांप

  • सर्प मित्र ने किया बैम्बू पिट वाईपर का रेस्क्यू
  • ठंड के कारण रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं जंगल के सांप

मंडला महावीर न्यूज 29. सोमवार की शाम लगभग पांच बजे निवास न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक अधिवक्ताओं के बीच लगभग दो फुट लंबा एक जहरीला सांप देखा गया। सांप के दिखने से अधिवक्ताओं में भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग के सर्प मित्र रंजीत ठाकुर को दी गई। जानकारी मिलते ही सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि यह सांप हरे रंग का और बैम्बू पिट वाईपर स्नेक प्रजाति का था। इसमें साइटोटॉक्सिन एवं हीमोटॉक्सिन जहर का मिश्रण पाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह प्रजाति आमतौर पर जंगलों में पेड़ों पर निवास करती है, लेकिन ठंड बढऩे के कारण ये रिहायशी क्षेत्रों में आ गए हैं। सांप का रेस्क्यू कर लिया गया है। रंजीत ठाकुर ने लोगों से ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी बरतने और तुरंत वन विभाग या सर्प मित्र को सूचित करने की अपील की है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles