जनजातीय गौरव दिवस पर नशा मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प

जनजातीय गौरव दिवस पर नशा मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प

  • ग्राम खमरिया में भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन संघर्ष पर हुई चर्चा

मंडला महावीर न्यूज 29. भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर विकासखंड नारायणगंज के ग्राम खमरिया में मप्र जन अभियान परिषद मंडला के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में प्रगति जन कल्याण समिति द्वारा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई गई।आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विकासखंड समन्वयक अनिल कुमार मेहरा ने विस्तार से बताया कि जनजातीय गौरव दिवस क्यों मनाया जाता है और बिरसा मुंडा का जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष कितना महत्वपूर्ण था।इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे और आदिवासी समुदाय के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन धरती आबा अमर रहें, जय बिरसा के नारों और नशा मुक्त ग्राम बनाने की शपथ के साथ किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता कृष्ण कुमार झरिया, इंद्रा उइके, प्रगति जनकल्याण समिति अध्यक्ष कमलेश पावले, सचिव पुष्पा उइके सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles