जनजातीय गौरव दिवस हमारे लिए गर्व का विषय है-कैबिनेट मंत्री

जनजातीय गौरव दिवस हमारे लिए गर्व का विषय है-कैबिनेट मंत्री

  • मंडला गौरव दिवस पर आंगन तिराहा बना बिरसा मुंडा तिराहा
  • पीएम कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ हितलाभ का वितरण

मंडला महावीर न्यूज 29. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय के सम्मान में इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस एवं मंडला गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ऑडीटोरियम हॉल में भव्यता से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि यह दिवस हमारे लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह कुशराम ने इस अवसर को इतिहास से जुडऩे और गौरवान्वित होने का मौका बताया। विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े ने कहा कि हमें महानायकों के आदर्शों से प्रेरणा लेने और उनकी गौरवगाथा बच्चों को बताने की जरूरत है। इस अवसर पर गुजरात में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को सम्मान देते हुए इस दिवस को मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि झारखंड के खूंटी जिले में जन्मे बिरसा मुंडा ने मात्र 16 वर्ष की अल्पायु में ही अंग्रेजों द्वारा जनजातीय समाज को धर्म से विमुख करने के कुचक्र को पहचान लिया और बगावत कर दी। मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में जेल में उनका देहांत हो गया। मंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान से प्रेरणा ले।

आंगन तिराहा अब बिरसा मुंडा तिराहा 

कैबिनेट मंत्री ने घोषणा की कि सुबह नगर के आंगन तिराहा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंडला गौरव दिवस की शुरूआत की गई थी, और अब से यह तिराहा भगवान बिरसा मुंडा तिराहा के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनजातीय समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धोती आबा योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास, आयुष्मान कार्ड जैसी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि महापुरुषों के इतिहास को संजोने के लिए जबलपुर में म्यूजियम, रामनगर की ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति के संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम दी प्रस्तुति 

जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न कलाकारों और छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने गुदुम नृत्य प्रस्तुत किया, इसके साथ ही सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास और एकलव्य विद्यालय सहित अन्य संस्थाओं की छात्राओं ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह में भगवान बिरसा मुंडा के जीवनवृत्त पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

पात्र हितग्राहियों को हितलाभ किये वितरित 

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से हितलाभ का वितरण किया गया, जिनमें प्रधानमंत्री जनमन आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण पत्रक, बालिका विज्ञान प्रोत्साहन योजना 50 हजार और रानी दुर्गावती पुरस्कार 10 हजार की राशि के पत्रक दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles