एसपी मंडला के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान की धूम

एसपी मंडला के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान की धूम

  • एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली बाल सुरक्षा की शिक्षा
  • बिछिया के स्कूलों और छात्रावासों में गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता पर पुलिस का विशेष फोकस
  • पुलिस अधीक्षक मंडला के मार्गदर्शन में बिछिया और महाराजपुर में ऑपरेशन मुस्कान जागरूकता कार्यक्रम

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के नेतृत्व और उपस्थिति में जिले के बिछिया क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और छात्रावासों में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बिछिया और महाराजपुर क्षेत्र के लगभग 1000 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। अभियान की शुरुआत पीएमश्री विद्यालय घुटास से की गई, जहाँ छात्र-छात्राओं को गुड टच, बैड टच की पहचान, साइबर सुरक्षा के उपाय और बाल हेल्पलाइन नंबर की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में बिना डर के पुलिस, शिक्षक या अभिभावक से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।बताया गया कि आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कन्या छात्रावास पड़रिया में जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही पौधारोपण किया गया और बालिकाओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक भोजन भी किया। इसके साथ ही एकलव्य विद्यालय सिझोरा में छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, अजनबियों से सतर्क रहने और एक जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए जागरूक किया गया।आयोजित कार्यक्रम मेें थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा एकीकृत शाला शासकीय कन्या हाई स्कूल पुरवा महाराजपुर में भी मुस्कान अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के साथ एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी, डीएसपी महिला सुरक्षा सतीश चतुर्वेदी, थाना प्रभारी बिछिया भीष्म तिवारी, महिला थाना प्रभारी आरती तेकाम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बताया गया कि मंडला पुलिस द्वारा जिले के दूरस्थ स्थित शिक्षण संस्थानों में बाल सुरक्षा पर आधारित ऑपरेशन मुस्कान जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर रहे है।



 

Leave a Comment