कान्हा पार्क की मॉर्निंग सफारी में दिखे तीन बाघ

कान्हा नेशनल पार्क की मॉर्निंग सफारी में एक साथ दिखे तीन बाघ, पर्यटकों में उत्साह

  • बुधवार को जंगल की रानी और राजा का दीदार, सैलानियों का सफल हुआ वन्यजीव भ्रमण

मंडला महावीर न्यूज 29. कान्हा नेशनल पार्क में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए बुधवार की सुबह बेहद यादगार और रोमांचक साबित हुई। मॉर्निंग सफारी के दौरान कान्हा पार्क के कोर जोन में तीन बाघों के एक साथ दीदार ने सभी सैलानियों को रोमांचित कर दिया। बताया गया कि सुबह की सफारी में पर्यटकों के एक समूह को पहले एक नर बाघ नजर आया। इसके कुछ ही देर बाद उसी क्षेत्र में दो मादा बाघिनों की भी उपस्थिति दर्ज की गई। इस तरह एक ही मॉर्निंग शो में कुल तीन बाघों को एक साथ देखने का यह दुर्लभ संयोग बना, जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया।बुधवार की इस सफारी ने उन पर्यटकों की खुशी को दोगुना कर दिया जो दूर-दूर से टाइगर को उसके प्राकृतिक आवास में देखने आए थे। बताया गया कि एक ही समय पर तीन अलग-अलग बाघों को देखना कम ही मिलता है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles