वर्मी कम्पोस्ट का कमाल-महिला किसान को मिलेगी मूली की अच्छी कीमत

वर्मी कम्पोस्ट का कमाल-बिलगांव की महिला किसान को मिलेगी मूली की अच्छी कीमत

  • जैविक खेती से बढ़ा मुनाफा
  • दीपावली पर बिलगांव की मूली मचाएगी धमाल

मंडला महावीर न्यूज 29. जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर मवई के ग्राम बिलगांव की महिला किसान सुनीता अयाम ने मूली की शानदार फसल तैयार की है, जो इस दीपावली के अवसर पर बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है। महिला किसान का कहना है कि जैविक खाद के इस्तेमाल से न केवल उनकी फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई है, बल्कि उन्हें बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलने की भी उम्मीद है।

सुनीता अयाम ने बताया कि उनकी यह फसल पूरी तरह से जैविक है। उन्होंने उद्योगिनी संस्था की सहायता से प्राप्त वर्मी बेड से खुद केंचुआ खाद तैयार की है। इस खाद को ड्रमों और बोरियों में सुरक्षित रखा गया है और नियमित रूप से फसल पर इसका छिड़काव किया जाता है। जैविक खाद के उपयोग से उनकी मूली की फसल अधिक हरी-भरी और गुणवत्तापूर्ण हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय बाजार में मूली की मांग अधिक रहती है और अगेती फसल होने के कारण उन्हें उचित दाम प्राप्त होंगे। उनका मानना है कि वर्तमान समय में उपभोक्ता स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं, जिसके कारण जैविक सब्जियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी मांग का फायदा उठाते हुए वे अपनी फसल को अच्छे दामों पर बेच पाएंगी।

महिला किसान सुनीता अयाम और उनके पति ने इस सफलता के लिए उद्योगिनी संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्था के संदीप श्रीवास समय-समय पर गांव में आकर तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करते है, जिससे किसानों को जैविक खेती अपनाने में बहुत मदद मिल रही है। संदीप श्रीवास का कहना है कि महिला किसान सुनीता अयाम की सफलता उन्हें मिले सही मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मिली है। जिससे वे अच्छी आय प्राप्त करने के साथ आत्म निर्भर भी बन सकी है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles