वृद्ध कृषक ने सामाजिक भवन के लिए दिया सवा दो लाख का दान

समाज सेवा की अनूठी मिसाल

  • वृद्ध कृषक ने सामाजिक भवन के लिए दिया सवा दो लाख का दान
  • ग्वारा के 80 वर्षीय चिरौंजी लाल जंघेला का जिला लोधी क्षत्रीय समाज करेगा सम्मान

मंडला महावीर न्यूज 29. एक ऐसे समय में जब चारों ओर धन कमाने की होड़ लगी है और घोटाले की खबरें आए दिन सामने आती हैं, मंडला जिले के एक वृद्ध कृषक ने समाज के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की है। जिले के ग्राम ग्वारा निवासी 80 वर्षीय कृषक चिरौंजी लाल जंघेला ने लोधी क्षत्रीय समाज के निर्माणाधीन भवन के लिए 2 लाख 51 हजार 111 रुपये का दान दिया है। वृद्धावस्था और कृषक होने के बावजूद चिरौंजी लाल जंघेला की सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका सराहनीय है। उनके पुत्र संजय जंघेला जम्मू-कश्मीर में आर्मी में कार्यरत हैं और देश की रक्षा में तैनात हैं, वहीं पिता ने अपनी नेक पहल से समाज सेवा का संदेश दिया है।

बताया गया कि यह दान महाराजपुर स्थित संगम घाट पर बन रहे लोधी समाज के सामाजिक भवन के निर्माण कार्य के लिए दिया गया है। इतनी बड़ी राशि का दान देकर चिरौंजी लाल जंघेला ने यह साबित किया है कि देश और समाज के लिए समर्पित लोग आज भी प्रेरणास्रोत हैं। जिला लोधी क्षत्रीय समाज ने चिरौंजी लाल जंघेला के इस अनुकरणीय योगदान के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया ठाकुर ने बताया कि चिरौंजी लाल जंघेला जैसे प्रेरणात्मक व्यक्तियों का सम्मान शीघ्र ही आगामी आयोजित होने वाले एक गरिमामयी कार्यक्रम में किया जाएगा। उनके इस कदम को समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। चिरौंजी लाल जंघेला का यह त्याग वर्तमान बिगड़ी फिजा के बीच एक सकारात्मक और प्रेरक उदाहरण है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles