बीजाडांडी पुलिस की सूझबूझ से ब्रेक फेल वाहन को किया नियंत्रित, टली बड़ी दुर्घटना

बीजाडांडी पुलिस की सूझबूझ से ब्रेक फेल वाहन को किया नियंत्रित, टली बड़ी दुर्घटना

  • बीजाडांडी थाना प्रभारी ने एनएच 30 पर रोका अनियंत्रित आयशर वाहन, चालक गिरफ्तार

मंडला महावीर न्यूज 29. थाना बीजाडांडी पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण शनिवार रात्रि एनएच 30 मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। यह दुर्घटना मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के दौरान होने वाली थी। बताया गया कि जबलपुर की ओर से मंडला की ओर तेज गति से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडवाय 2187 को चल समारोह ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय और उनकी टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्परता से रोका। जांच में पता चला कि वाहन के ब्रेक फेल हो चुके थे, जिससे यह अनियंत्रित होकर भीड़ की ओर बढ़ रहा था। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से वाहन को नियंत्रित कर लिया गया और हजारों श्रद्धालुओं की जान बच गई।

बताया गया कि वाहन को नियंत्रित करने के बाद चालक राजेश ठाकुर निवासी बरोदा, जिला जबलपुर को हिरासत में लिया गया। चिकित्सीय परीक्षण में पुष्टि हुई कि वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा सहित अन्य धाराओं और के तहत कानूनी कार्रवाई की है। इसके साथ ही उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles