केवल भाजपा कर रही आदिवासी कल्याण का कार्य

केवल भाजपा कर रही आदिवासी कल्याण का कार्य

  • जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा का नारायणगंज में हुआ स्वागत
  • श्रीमद् भागवत के सफल आयोजन के लिए महिला मंडल को दी बधाई

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला भाजपा अध्यक्ष के पद पर प्रफुल्ल मिश्रा को बनाया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद नारायणगंज में नव भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गय। हनुमान मंदिर बस स्टैंड में तिलक वंदन से स्वागत करते हुए बजरंगबली का पूजन किया। इसके बाद स्वागत रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम भ्रमण कराया। जिसके बाद रैली सभा के रूप में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान राम रामायण महिला मंडल को विगत वर्ष आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी। महिला मंडल द्वारा विगत वर्ष श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया था। यह धार्मिक आयोजन महिला मंडल द्वारा किया गया था, जो सफल रहा। इस सफल आयोजन के लिए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने महिला मंडल को मंच में बुलाकर बधाई दी।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने स्वागत, अभिवादन करते हुए भाजपा को मजबूत करने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। इसके साथ ही नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का सहयोग कर मंडल नारायणगंज में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में भगवान सिंह कुलस्ते ने कहा कि भाजपा ने जो आदिवासी समुदाय के लिए किया है वह किसी ने नहीं किया। हम सभी को योजनाओं के बारे में लोगों को बताना चाहिए। भाजपा सच्ची शुभचिंतक है, इस बात को पूरे वजनदारी के साथ हमें गांव में रखना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने संबोधित करते हुए कहां कि गोंडवाना और कांग्रेस आदिवासी समुदाय को भ्रमित करने का कार्य कर रही है, वह रावेन और रावण को एक ही बता कर हिंदू और आदिवासी को टकराने का काम कर रही है। जिसके लिए हमें प्रचार प्रसार की आवश्यकता है और हमें यह नहीं भूलना चाहिए की आदिवासी कल्याण का कार्य केवल भाजपा ही कर रही है।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहां कि आदिवासी कल्याण विभाग बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेई थे और प्रथम कैबिनेट मंत्री फगन सिंह कुलस्ते आदिवासी कल्याण विभाग का कार्य देखा था, तब से आज तक आदिवासियों के हित में बात की जा रही है। इसके पहले आदिवासियों की चिंता करने वाला कोई नहीं था, आज मकान, जल, अनाज सभी की चिंता भाजपा कर रही है। इसलिए हमें बीजेपी को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते ने सभी कार्यकर्ताओं को एवं पदअधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आयोजित कार्यक्रम में संदीप नामदेव, वेद प्रकाश कुलस्ते, विकास यादव, राजेश सोनी, विनोद अग्रवाल, संतोष सोनी, हंसी लाल साहू, मनोज मिश्रा, बकोरी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, बावलिया मंडल अध्यक्ष संदेश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष आसाराम भारतीय, जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, चौधरी गया चक्रवर्ती, दीपक पदम, वीरेंद्र अग्रवाल, सुशांत अग्रवाल, सुंदर सोनी, मृदु किशोर साहू, भगवान मिश्र एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राकेश प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने किया।



 

Leave a Comment