1.45 लाख से अधिक बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य, 1,284 टीमें संभालेंगी कमान

Advertisements

1.45 लाख से अधिक बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य, 1,284 टीमें संभालेंगी कमान

  • 24 नवंबर को होगा घर-घर भ्रमण, मंडला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
  • अभिभावकों से बच्चों को पोलियो खुराक दिलाने की अपील

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला चिकित्सालय मंडला में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण का शुभारंभ किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार परते ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार जिले में 22 से 24 नवंबर तक यह विशेष चरण संचालित किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन 22 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि 23 एवं 24 नवंबर को स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगी।
1,45,592 बच्चों का लक्ष्य, 1,284 टीमें गठित 

अभियान के अंतर्गत जिले भर में कुल 1,45,592 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 1,284 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 277 बी टाइप और 1,007 सी टाइप टीमें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों व आवागमन वाले क्षेत्रों के लिए 77 ट्रांजिट बूथ तथा 16 मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं।

अभिभावकों से अपील 

शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अनिवार्य रूप से पिलवाएं। कार्यक्रम में डॉ. पीएल कोरी, डॉ. डीके मरकाम, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार परते के साथ शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी, बीईई, सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment

You May Like This