पेंचवेली एक्सप्रेस व नागपुर यात्री ट्रेन के संचालन की मांग, आंदोलन की बनेगी रणनीति

Advertisements

पेंचवेली एक्सप्रेस व नागपुर यात्री ट्रेन के संचालन की मांग, आंदोलन की बनेगी रणनीति

मंडला में रेल संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

  • रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुखर हुई रेल संघर्ष समिति
  • मंडला फोर्ट-घंसौर लाइन विस्तार सहित तीन प्रमुख मांगों पर हुआ मंथन
  • 15 दिन बाद तय होगी आगामी रूपरेखा

मंडला महावीर न्यूज 29. क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और लंबित मांगों को लेकर मंडला रेल संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। जहां जिले की रेल कनेक्टिविटी से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र के रेल विकास से जुड़े तीन मुख्य बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया और सर्वसम्मति से इन मांगों को शासन व रेलवे प्रशासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में ही पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन का विधिवत उद्घाटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका सीधा लाभ मिल सके। मंडला से नागपुर के बीच नियमित यात्री ट्रेन का संचालन शुरू किया जाए, जिससे चिकित्सा, शिक्षा और व्यापार के लिए आवागमन करने वाले लोगों को सुगम सुविधा मिल सके। मंडला फोर्ट से घंसौर तक रेलवे लाइन का विस्तार कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के रेल विकास को नई गति मिल सके।

15 दिनों बाद तय होगी आंदोलन की अंतिम रणनीति 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन जनहितैषी मांगों को पूरा कराने के लिए आगामी समय में धरना-प्रदर्शन और चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए लगभग 15 दिनों के बाद समिति की एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसका समय और स्थान पदाधिकारियों द्वारा शीघ्र तय किया जाएगा। आगामी बैठक में सभी सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद आंदोलन की अंतिम रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी।

एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प 

समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नई रेल सेवाओं के संचालन और लंबित परियोजनाओं को गति दिलाने के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जनहित के इन मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ संबंधित विभागों एवं रेलवे प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।


 

Leave a Comment

You May Like This