150 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब, बियर और रम बरामद

Advertisements

ग्राम सालीवाड़ा में दबिश देकर 77 हजार रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त

  • 150 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब, बियर और रम बरामद
  • दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के मोहगांव थाना अंतर्गत अवैध शराब के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सालीवाड़ा में एक कच्चे मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बियर और देशी शराब जब्त की है। जब्त की गई कुल शराब की कीमत 77,381 रुपये आंकी गई है।जानकारी अनुसार रविवार को अवैध शराब के संग्रहण की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में मोहगांव थाने की टीम ने ग्राम सालीवाड़ा निवासी चमरू सिंह मार्को पिता सुमरी सिंह मार्को, 56 वर्ष के कच्चे मकान में छापामार कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि यहां सुमन मार्को पिता महेंद्र सिंह मार्को, निवासी ग्राम सालीवाड़ा रैयत द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब डंप करके रखी गई थी।

विभिन्न ब्रांड की बियर और शराब बरामद 

पुलिस टीम द्वारा की गई सघन तलाशी और जब्ती की कार्रवाई में विभिन्न ब्रांडों की कुल 150.180 लीटर शराब बरामद की गई। जप्त की गई बियर और शराब में लिमाउंट बियर केन की 5 पेटी कीमत 16,800 रूपए, लिमाउंट बियर बॉटल की 3 पेटी कीमत 6,480 रूपए, मैकडॉवल रम की 2 पेटी कीमत 18 हजार 240 रूपए, गोवा विस्की की 2 पेटी कीमत 13 हजार 500 रूपए, गोवा रम की 1 पेटी और 25 अतिरिक्त पाव कीमत 10 हजार 125 रूपए, सफेद प्लेन शराब की 1 पेटी कीमत 3800 रूपए, बेकपाईपर शराब बॉटल की 1 पेटी कीमत 8,436 रूपए की बरामद की गई है।

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज 

पुलिस ने मौके से कुल 77,381 रुपये मूल्य की 150 लीटर से अधिक शराब जब्त कर पंचनामा तैयार किया। इस मामले में आरोपी चमरू सिंह मार्को और सुमन मार्को के विरुद्ध मोहगांव थाने में अपराध क्रमांक 284/26, एवं मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी मोहगांव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंद्रकुमार अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक कमल पड़वार, प्रधान आरक्षक गोविंद, प्रधान आरक्षक रतन करचाम, आरक्षक दुर्गेश बोरले, आरक्षक हेमंत मरावी और चालक आरक्षक रेवा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


Leave a Comment