वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ गोवर्धन और गौमाता का पूजन

Advertisements

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ गोवर्धन और गौमाता का पूजन

आमानाला की दयोदय पशुसेवा सदन गौशाला में धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा

  • कलेक्टर और सीईओ ने की गौसेवा
  • गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं पर हुई चर्चा

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड मंडला के ग्राम आमानाला स्थित दयोदय पशुसेवा सदन गौशाला में श्री गोवर्धन पूजा का जिला स्तरीय कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस पावन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने शिरकत की, जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शाश्वत सिंह मीना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधि-विधान से संपन्न हुई गोवर्धन और गौमाता की पूजा 

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न की। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ गौमाता का पूजन किया, उन्हें तिलक लगाकर आरती उतारी और अपने हाथों से हरा चारा एवं पौष्टिक आहार ग्रहण कराया। जिला पंचायत सीईओ श्री मीना सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी गौमाता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा 

गौ-संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने दयोदय पशुसेवा सदन के प्रबंधकों और सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान गौशाला को वित्तीय और संसाधन के स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने की भावी योजनाओं व रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के उपसंचालक उग्रसेन तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गौशाला प्रबंधन समिति के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment