बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Advertisements

तेज रफ्तार का कहर, अंजनिया घाट में भीषण सड़क हादसा

बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों घायल

  • बाइक सवारों को रौंदकर ट्रक फरार
  • एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मंडला महावीर न्यूज 29. क्षेत्र के अंजनिया घाट में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक से जा रहे दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।जानकारी अनुसार हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही दोनों आपातकालीन वाहन तत्काल अंजनिया घाट पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती 

108 एम्बुलेंस के ईएमटी आनंद मार्को, पायलट लेखराम यादव और हेल्पर सुरजीत की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में जीवन परते उम्र 19 वर्ष, निवासी अंजनिया और दिलीप अहिरवार उम्र 19 वर्ष, निवासी चायटोला अंजनिया घायल है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर फरार अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।


Leave a Comment

You May Like This