जनता की आवाज बने आप के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी
महर्षि विद्या मंदिर मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू
- आम आदमी पार्टी के संघर्ष ने लाई रंग
- बारिश के बाद बनेगी बिंझिया मार्ग की पक्की सड़क
मंडला महावीर न्यूज 29. जनसमस्याओं को केवल उठाने तक सीमित न रखकर उन्हें समाधान तक पहुंचाने में आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। आप के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के लगातार प्रयासों के बाद लंबे समय से बदहाल पड़े महर्षि विद्या मंदिर, बिनझिया मार्ग का सुधार कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है। फिलहाल बारिश को देखते हुए नागरिकों को राहत देने के लिए मार्ग पर अस्थायी मरम्मत कार्य चल रहा है, जबकि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद यहाँ पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
जर्जर सड़क के कारण वर्षों से स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और 14 दिन पूर्व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लगातार इस मामले की निगरानी की। इसी सक्रियता का परिणाम है कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग का सुधार शुरू किया।
समाधान तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता
पंकज सोनी ने कहा कि जनता की आवाज उठाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस आवाज को समाधान की मंजिल तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महर्षि विद्या मंदिर मार्ग के बाद अब नैनपुर रेलवे ओवरब्रिज सहित जिले की अन्य महत्वपूर्ण जनसमस्याओं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए भी पार्टी अपना संघर्ष पूरी मजबूती से जारी रखेगी। प्रशासन के समक्ष मामले को रखने में जिलाध्यक्ष के साथ आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री शिशु सिंधु भलावी और जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी भी उपस्थित रहे।








