मंडला पुलिस के 3 उप-निरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

मंडला पुलिस के 3 उप-निरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

  • एसपी कार्यालय में आयोजित हुई फ्लैप सेरेमनी
  • भाविका, संजीव और मनोज को मिला प्रमोशन

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस विभाग में हुए हालिया पदोन्नति आदेश के तहत मंडला जिले के 3 उप-निरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति प्राप्त करने वाले इन अधिकारियों में उप-निरीक्षक भाविका मर्सकोले, उप-निरीक्षक संजीव उइके और उप-निरीक्षक मनोज यादव शामिल हैं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फ्लैप सेरेमनी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने तीनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी रघुवंशी ने अधिकारियों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैप सेरेमनी के दौरान एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा, डीएसपी सतीश चतुर्वेदी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Comment