आकर्षक झांकियों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने मोहा मन

Advertisements

मवई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

  • आकर्षक झांकियों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने मोहा मन
  • भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु

मंडला महावीर न्यूज 29. भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मवई नगर में अपार हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सत्य, धर्म और कर्म का संदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस पर यादव समाज द्वारा नगर में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नगर के सभी कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत 

यादव समाज की ओर से निकाली गई यह शोभायात्रा खैरमाई मंदिर परिसर से शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर युवा और महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा बस स्टैंड, कुम्हारी मोहल्ला और मुख्य बाजार से होते हुए गुजरी, जहां नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया। इस आयोजन में मवई नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटकी फोड़ का आयोजन 

नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के पश्चात शोभायात्रा पुन: खैरमाई मंदिर परिसर पहुंची। इसके बाद यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों में भारी उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल प्रसाद वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


रिपोर्टर- संदीप श्रीवास, मवई


 

Leave a Comment

You May Like This