राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, मनाया जन्माष्टमी पर्व

  • नन्हे कान्हा और राधा ने प्रस्तुत की मनमोहक लीलाएं
  • किडजी प्ले स्कूल सिविल लाइन्स में गूंजी मुरली मनोहर की मधुर तान

मंडला महावीर न्यूज 29. नगर के सिविल लाइन्स स्थित किडजी प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर दिन भर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भगवान श्रीकृष्ण, राधा और माता यशोदा के मनमोहक स्वरूप में सजे-धजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां 

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें राधा-कृष्ण व मां यशोदा प्रसंग, मां की लोरी कान्हा की निंदिया, मुरली मनोहर की मधुर तान, राधा की दिव्य आभा, रास गरबा ऑफ वृंदावन, मटकी डांस, माखन चोर, अलबेला कान्हा और द सल्यूटेशन ऑफ केशव शामिल रहे। बच्चों के मासूम अभिनय, नृत्य और भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इनके मार्गदर्शन में संपन्न हुआ आयोजन 

इन आकर्षक प्रस्तुतियों का उत्कृष्ट नृत्य संयोजन विद्यालय के नृत्य शिक्षक भव्यदीप कछवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन व रूपरेखा सेंटर हेड शालिनी शुक्ला और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी के कुशल मार्गदर्शन में तैयार की गई थी। इस सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ का विशेष व सक्रिय योगदान रहा।


रिपोर्टर- रितेश पमनानी


 


 

Leave a Comment