7वीं म.प्र. स्टेट थांग-ता चैंपियनशिप में मंडला ने रचा इतिहास, 26 पदक जीते

7वीं म.प्र. स्टेट थांग-ता चैंपियनशिप में मंडला ने रचा इतिहास, 26 पदक जीते

  • प्रांशु पाल को स्वर्ण पदक
  • खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन

मंडला महावीर न्यूज 29.  दतिया में 9 से 11 अगस्त तक आयोजित 7वीं मध्यप्रदेश स्टेट थांग-ता चैंपियनशिप में मंडला जिले के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, 10 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में मंडला के 26 खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की 1 स्टाइल एवं 2 स्टाइल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

सब जूनियर वर्ग में हार्दिक बरमैया ने रजत पदक, गौरांग श्रीवास ने स्वर्ण पदक तथा भूमि धुर्वे ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में जानवी बरमैया, संस्कृति बैस, सेजल नामदेव, भूमि सिंगरोरे और दीपाली सिंगरोरे ने रजत पदक प्राप्त किए, जबकि पूर्णिमा भैंसवार, तेजस्वनी मरावी और निहारिका पटेल ने स्वर्ण पदक जीते।
सीनियर बालिका वर्ग में मालविका मरावी और गरिमा धुर्वे ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सीनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष राय, वीरेंद्र रघुवंशी, सौरभ मरावी, संदीप बर्मन, प्रांशुपाल धनगर, सुमित धुर्वे और अनुभव बाजपेई ने स्वर्ण पदक जीतकर मंडला को गौरवान्वित किया। विशेष रूप से प्रांशुपाल धनगर ने 2 स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा अंश पटेल, उमंग राय, समीर पटेल और प्रतीक वरकड़े ने रजत पदक, जबकि अमन पटेल और नंदकिशोर परते ने कांस्य पदक प्राप्त किए।कोच संदीप बर्मन ने बताया कि सभी खिलाड़ी महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और उनकी मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास का परिणाम ही यह ऐतिहासिक सफलता है। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी शिवकुमार वर्मा, प्रशिक्षक सोना दुबे, डॉ. आकाश खत्री, मध्यप्रदेश थांग-ता एसोसिएशन के सचिव शिवेंद्र सिंह परमार, कोषाध्यक्ष प्रवेश राजा परमार, जिला थांग-ता एसोसिएशन की सचिव संध्या बर्मन, अध्यक्ष दीपमणि खैरवार, कोषाध्यक्ष ललित कुशराम सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


 

Leave a Comment