वीरांगना रानी दुर्गावती का रज कलश का माहिष्मती घाट पर हुआ विधि-विधान से पूजन

वीरांगना रानी दुर्गावती का रज कलश का माहिष्मती घाट पर हुआ विधि-विधान से पूजन

  • बलिदान दिवस पर प्रबुद्धजनों और छात्रों ने अर्पित की पुष्पांजलि
  • रानी दुर्गावती अमर रहें के नारों से गूँजा नर्मदा तट

मंडला महावीर न्यूज 29. वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के पावन अवसर पर उनके जन्मस्थल कालिंजर जिला बांदा, उत्तर प्रदेश से मंडला लाया गया पवित्र रज कलश आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय माहिष्मती घाट पर इस रज कलश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया, जहाँ उपस्थित प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना के शौर्य को नमन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत रामदास जी महाराज सहस्त्रधारा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीमती रेखा नायर रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला संयोजक प्रमोद शाह मरावी ने रानी दुर्गावती के बलिदान पर संक्षिप्त विचार रखे। इसके बाद विशिष्ट अतिथि डॉ. रेखा नायर ने वीरांगना के जीवन, त्याग और अदम्य साहस पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उपस्थित युवाओं को उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।आयोजित कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल द्वारा मंच संचालन और अतिथियों के परिचय के बाद सभी उपस्थित जनों ने माँ नर्मदा के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया। इस संपूर्ण आयोजन की व्यवस्था सुधीर कांसकार, राजेश दीक्षित और कार्यक्रम संयोजक प्रमोद शाह मरावी के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुई। अंत में कैलाश डेहरिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती अमर रहें के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।


 

Leave a Comment