सुरंगदेवरी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
- पंडित ललित नारायण मिश्रा ने विजेता खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत
- रोमांचक फाइनल मुकाबला, मछरिया बनी विजेता, सुरंगदेवरी रही उपविजेता
मंडला महावीर न्यूज 29. ग्राम सुरंगदेवरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धेश्वर स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में अजित सैयाम द्वारा आयोजित किया गया। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि सिद्धेश्वर धाम, सुरंगदेवरी के साईं भक्त पंडित ललित नारायण मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की सराहना की और फाइनल मुकाबले का टॉस कराया और मछरिया ने टॉस जीता और फाइनल मुकाबले की शुरू की गई।
टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ग्राम मछरिया और सुरंगदेवरी सिद्धेश्वर टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्राम मछरिया की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। वहीं घरेलू मैदान पर खेलते हुए सुरंगदेवरी की टीम उपविजेता रही। इसके साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता की पूरी सीरिज में बेस्ट बल्लेबाज का खिताब दीपक कुड़ापे रहे। वहीं फाइनल मुकाबले में बेस्ट बोलर और बेस्ट बल्लेबाज तुलाराम उइके रहे। आयोजकों ने बताया कि दीपक ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
प्रतिभाओं का सम्मान
मैच के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पंडित ललित नारायण मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह आपसी भाईचारे और अनुशासन को भी बढ़ावा देते हैं।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
पंडित ललित नारायण मिश्रा ने सभी युवा खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में और आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाडिय़ों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।









