सालों से प्यासा है वन ग्राम साजपानी

सालों से प्यासा है वन ग्राम साजपानी

बोर उत्खनन के बाद भी नहीं लगे हैंडपंप

  • स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर से की मांग
  • 15 दिन में हल करें पेयजल समस्या

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज के ग्राम पंचायत डोभी के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम साजपानी (बाजार टोला) में पेयजल संकट गहरा गया है। माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया कि गांव में विगत कई वर्षों से भीषण जल संकट बना हुआ है, जिससे आम जनता त्रस्त है।महिलाओं ने प्रशासन की लापरवाही उजागर करते हुए बताया कि शासन द्वारा तीन वर्ष पूर्व गांव में दो बोर कराए गए थे। उस समय पानी भी पर्याप्त मात्रा में निकला था, लेकिन प्रशासन ने उन बोरों में हैंडपंप लगाने की सुध नहीं ली। समूह ने मांग की है कि अगले 15 दिनों के भीतर इन बोरों की जांच कर सौर ऊर्जा संचालित मोटर स्थापित की जाए, ताकि ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में भटकना न पड़े।



 

Leave a Comment