कुंभ स्टार मंडला की शानदार जीत, माँ नर्मदा पुलिस 11 को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

फाइटर कप सीजन 2

कुंभ स्टार मंडला की शानदार जीत, माँ नर्मदा पुलिस 11 को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

  • महिष्मति स्पोर्ट्स क्लब का विजय रथ जारी
  • आजाद टिकरिया को 6 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

नितांत और संस्कार के शानदार प्रदर्शन से टीमों ने दर्ज की जीत, शनिवार को होंगे अगले कड़े मुकाबले

मंडला महावीर न्यूज 29. फाइटर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित ‘फाइटर कप सीजन 2’ में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पहले रोमांचक मैच में कुंभ स्टार मंडला ने माँ नर्मदा पुलिस 11 पर बड़ी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में महिष्मति स्पोर्ट्स क्लब ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

पहला मुकाबला: कुंभ स्टार मण्डला बनाम माँ नर्मदा पुलिस 11

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंभ स्टार मण्डला ने नितांत ठाकुर के अर्धशतक (56 रन) और शिवम व विक्की के 30-30 रनों की मदद से 155 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में 156 रनों का पीछा करने उतरी माँ नर्मदा पुलिस 11 की टीम मात्र 93 रनों पर सिमट गई। मण्डला की ओर से धर्मेंद्र ने 3 विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी और 2 विकेट लेने वाले नितांत ठाकुर ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए।

दूसरा मुकाबला: महिष्मति स्पोर्ट्स बनाम आज़ाद टिकरिया

दूसरे मैच में आज़ाद टिकरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। महिष्मति स्पोर्ट्स की ओर से संस्कार नमन दुबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महिष्मति टीम ने शिवांशु तिवारी के नाबाद 54 रनों और सिद्धार्थ पटेल के 44 रनों की बेहतरीन पारियों के चलते मात्र 13.1 ओवरों में मैच जीत लिया। 4 विकेट लेने वाले संस्कार नमन दुबे ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।


शनिवार के मुकाबलों का कार्यक्रम

समय टीमें
प्रातः 09:30 बजे सनराइज स्पोर्ट्स बनाम फाइटर इलेवन
दोपहर 01:00 बजे मल्टी स्टार मवई बनाम बी.एस.सी. गोरखपुर


 

Leave a Comment