मंडला के खिलाड़ियों ने बालाघाट में गाड़ा झंडा
- स्टेट कराते चैंपियनशिप में जीते 39 पदक
- एमपी स्टेट इंडियन कराते में मंडला ओवरऑल तीसरे स्थान पर
- 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मंडला महावीर न्यूज 29. बालाघाट में आयोजित 16वीं एमपी स्टेट इंडियन कराते चैंपियनशिप में मंडला जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 39 पदों पर कब्जा किया है। ‘सेल्फ डिफेंस स्कूल ऑफ इंडियन कराते’ द्वारा 17 और 18 जनवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में मंडला के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के काता और कुमिते इवेंट में मंडला के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ब्लैक बेल्ट कैटेगरी में दिशा यादव ने गोल्ड और ब्रॉन्ज, महिमा विश्वकर्मा ने सिल्वर और ब्रॉन्ज, जबकि आदित्य धुर्वे ने सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीता।
कलर बेल्ट कैटेगरी में रितेश मरावी, स्वयं गोमस्ता, रेखा साहू, आयुष कुलस्ते, आराधना मिश्रा, आरोही, सुनीता ठाकुर, लक्ष्मी नंदा, शक्ति सिंगौर और रागिनी तेकाम ने स्वर्ण पदक (Gold) जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इनके अलावा सुहानी इनवाती, राजाराम साहू, सत्या सिंगौर, श्रुति दीक्षित और सोनिया विश्वकर्मा ने सिल्वर, जबकि रितिका, रचना मिश्रा, उमेश यादव, कार्तिक नंदन और कृष्णा सराठे ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए।
मंडला को मिला तीसरा स्थान
टीम के इस सामूहिक उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मंडला जिले ने ओवरऑल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम का नेतृत्व जज अकल सिंह मरावी, आदित्य धुर्वे, दिशा यादव और कोच अमन रजक, विद्या डोंगरे एवं सोनिया विश्वकर्मा ने किया।
हर्ष और बधाई
खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर जिला कराते संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, खेल अधिकारी विकास खराड़कर, क्रीड़ा भारती के योगेश कछवाहा सहित खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने विजेता खिलाड़ियों और कोचों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









