उदयपुर, नारायणगंज में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का अल्प प्रवास
- शहीद स्मारक पहुंचे सांसद विवेक तन्खा, सांसद ने सुनी जनसमस्याएं
- उदयपुर में शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण और मंच निर्माण की उठी मांग
- राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मंडला महावीर न्यूज 29. राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा अपने अल्प प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम मंडला जिले के उदयपुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। यहाँ उन्होंने अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुँवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद श्री तन्खा ने कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से भेंट की। उन्होंने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और मौके पर मौजूद निवास विधायक चैन सिंह वरकडे को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
स्मारक के विकास की मांग
कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक समिति के सदस्यों ने सांसद को क्षेत्र की प्रमुख मांगों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह प्रांगण में बाउंड्री वॉल और एक स्थायी मंच निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में होने वाले आयोजनों में सुविधा हो सके।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर निवास विधायक चैन सिंह वरकडे, सम्मति सैनी, अरविंद तिवारी, अजमेर गौठरिया, राजेंद्र पु_ा, जिला सदस्य भूपेंद्र वरकडे, आरएस जैसवाल, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, बलदेव सिंह परते, राम जी मरावी, चुंगन मार्को, गोविन्द कछवाहा, शंकर मरावी, जीतू परते, कमल परते और उपराव सिंह सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
नारायणगंज में सांसद विवेक तन्खा का स्वागत, कुम्हा घाट के नवनिर्माण का हुआ भूमिपूजन
- नर्मदा तट के विकास को मिली गति
- विधायक चैन सिंह बरकड़े ने कुम्हा घाट के लिए दी 5 लाख की राशि
- राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने किया कुम्हा घाट का शिलान्यास
मंडला महावीर न्यूज 29. राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का मंडला प्रवास से लौटते समय नारायणगंज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नारायणगंज के मैली चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने सांसद का अभिनंदन किया।
सांसद श्री तन्खा ने क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के केंद्र कुम्हा घाट पहुंचकर मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने घाट के नवनिर्माण के लिए शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद निवास विधायक चैन सिंह बरकड़े ने घाट निर्माण के लिए तत्काल 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि भविष्य में घाट के विस्तार और सुविधाओं के लिए और भी निधि उपलब्ध कराई जाएगी।
घाट निर्माण से मिलेगी सुविधा
कुम्हा घाट का नारायणगंज क्षेत्र में विशेष महत्व है। यहाँ प्रतिवर्ष नर्मदा जयंती और मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन होता है, जिसमें जिले के विभिन्न जनपदों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पक्के घाट के निर्माण से यहाँ आने वाले भक्तों को काफी सुविधा होगी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सांसद विवेक तन्खा और विधायक चैन सिंह बरकड़े के साथ जिला अध्यक्ष अशोक मर्सकोले, मगनलाल सोनी, रघुनंदन विश्वकर्मा, संदीप सोनी, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र वरकड़े, विपिन रामकुमार सोनी, विपिन छत्रपाल सोनी, नरेश सोनी, हिरदेश साहू, रितेश सोनी, रुपेश अग्रवाल, राजकुमार तेकाम, अखिलेश मरावी, दीपचंद साहू सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










