देवरी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Advertisements

देवरी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

  • गूंजे राधे-राधे के जयकारे, 12 जनवरी तक बहेगी भागवत कथा की अविरल धारा

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज के ग्राम देवरी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महिला मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस नौ दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव के पहले दिन पूरा गांव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सिर पर मंगल कलश धारण कर निकलीं महिलाओं और श्रद्धालुओं के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया।यह ज्ञान यज्ञ 04 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी सोमवार तक चलेगा। कथा का आयोजन नारायणगंज के ग्राम देवरी में किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से 11.30 बजे तक पूजन-पाठ संपन्न होगा, वहीं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य कथा का वाचन किया जाएगा।

इस दिव्य ज्ञान यज्ञ के कथा व्यास सामवेदीय पंडित कृष्णगोपाल पाण्डेय बाबा देवरी हैं। उन्होंने पहले दिन कलश यात्रा के महत्व और श्रीमद् भागवत की महिमा पर प्रकाश डाला। उनके ओजस्वी मुखारविंद से कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर एकत्रित हो रहे हैं।

आगामी प्रमुख प्रसंग 

आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक प्रसंग मनाए जाएंगे।

07 जनवरी (बुधवार): श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
10 जनवरी (शनिवार): कृष्ण-रुक्मणी विवाह
11 जनवरी (रविवार): सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष
12 जनवरी (सोमवार): हवन, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा
महिला मंडल एवं देवरी के समस्त ग्रामवासियों ने धर्मप्रेमी सज्जनों और माताओं से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



 

Leave a Comment

You May Like This