बीईओ बिछिया के खिलाफ आर-पार की लड़ाई

बीईओ बिछिया के खिलाफ आर-पार की लड़ाई

  • 6 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा शिक्षक संघ
  • भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों पर कार्रवाई न होने से आक्रोश, कलेक्टर को पूर्व में सौंपा जा चुका है ज्ञापन

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिछिया कुलदीप कटहल की कार्यप्रणाली के विरोध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने घोषणा की है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा बीईओ को तत्काल पद से नहीं हटाया गया, तो 6 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का आरोप है कि बीईओ द्वारा भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, फाइलों को बेवजह लंबित रखने और शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। गौरतलब है कि संघ ने 24 दिसंबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा विभाग में व्याप्त इस तरह के स्वार्थपूर्ण वातावरण से शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की चुप्पी के कारण संपूर्ण जिले के शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है। संघ की स्पष्ट मांग है कि दोषी अधिकारी के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।


रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️


 

Leave a Comment