मध्य प्रदेश टीम में जिले के तीन सितारे शामिल

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में मंडला का दबदबा

  • मध्य प्रदेश टीम में जिले के तीन सितारे शामिल
  • बैंगलोर में आज से शुरू होगा 44वीं नेशनल चैंपियनशिप का रोमांच, जिले में हर्ष की लहर

मंडला महावीर न्यूज 29. खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 44वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आज 31 दिसंबर से बैंगलोर कर्नाटक में आगाज होने जा रहा है। 18 वर्ष आयु वर्ग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए मंडला जिले के तीन प्रतिभावान खिलाडिय़ों— राधिका उइके, वैशाली बैरागी और सागर कुलस्ते का चयन हुआ है।बताया गया कि ये खिलाड़ी जिला खो-खो प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस लाइन मंडला में पिछले 5-6 वर्षों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। इनके चयन से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खिलाडिय़ों की इस बड़ी उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर, जिला प्रशिक्षक सुश्री सोना दुबे, तीरंदाजी प्रशिक्षक जसवंत अहिरवार सहित मोहन ठाकुर, शशांक मिश्रा और खेल प्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रतियोगिता 4 जनवरी 2026 तक चलेगी, जहाँ मंडला के ये खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।


 

Leave a Comment