राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमकेगा मंडला, 11 खिलाडिय़ों का हुआ चयन
- बिलासपुर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के खिलाड़ी
मंडला महावीर न्यूज 29. खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला मंडला के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला ताइक्वांडो कोच झामसिंह तेकाम ने बताया कि मध्य प्रदेश के 39 सदस्यीय दल में मंडला जिले से कुल 11 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले इन खिलाडिय़ों में सावन बैरागी, ललिता पूषाम, मानषी मरकाम, सरला सरोते, कशिश वरकड़े, यसमीन सैयाम, सकुनतला ठाकुर, अम्बिका मार्को, प्रियंका मरावी, निर्मिला कुलस्ते और अजीत वरकड़े शामिल हैं।
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर भूपेंद्र वरकड़े, सीएम राइज स्कूल की प्राचार्य अर्चना नेमा और छात्रावास अधीक्षिका प्रिमिला बैरागी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जीत की शुभकामनाएं दी हैं।









