सूर्यकुंड धाम में मां रेवा प्रसादी प्रकल्प के 5 वर्ष पूर्ण

सूर्यकुंड धाम में मां रेवा प्रसादी प्रकल्प के 5 वर्ष पूर्ण

  • दो दिवसीय आयोजन में गूंजेगी रामधुन, होगा छप्पन भोग
  • हनुमान जी महाआरती एवं भंडारा समिति सूर्यकुंड धाम द्वारा किया जाएगा विशेष उत्सव का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित धार्मिक स्थल सूर्यकुण्ड धाम में संचालित मां रेवा प्रसादी प्रकल्प अपने सेवा कार्यों के 5 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में श्री हनुमान जी महाआरती एवं भण्डारा समिति सूर्यकुण्ड धाम द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सेवा के 5 वर्ष का उत्सव सूर्यकुण्ड धाम सकवाह, रामबाग, पुरवा में संचालित यह प्रकल्प निरंतर नर्मदा परिक्रमावासियों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। 5 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में समिति द्वारा विशेष आयोजन कर रहा है। जिसमें सभी नर्मदा भक्तों को शामिल होने की अपील की है।बताया गया कि इसके लिए दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा समिति द्वारा बनाई गई है। आयोजित धार्मिक कार्यक्रमम में रामधुन और छप्पन भोग का आयोजन किया गया है। जिसमें 31 दिसंबर को भक्तिमय रामधुन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 01 जनवरी को दोपहर 2 बजे से भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा, जिसके बाद विशाल भण्डारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। श्री हनुमान जी महाआरती एवं भण्डारा समिति सूर्यकुण्ड धाम समिति ने सभी भक्तों से अपील की है कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें और सेवा के इस महायज्ञ में सहभागी बनें।



 

Leave a Comment