आचार्य कौशिक महाराज के साथ उमड़ा एक हजार भक्तों का सैलाब

मंडला पहुंची नर्मदा परिक्रमा, आचार्य कौशिक महाराज के साथ उमड़ा एक हजार भक्तों का सैलाब

  • माहिष्मती की महिमा का किया बखान
  • आचार्य कौशिक जी ने भक्तों से किया नर्मदा को स्वच्छ रखने का आह्वान

मंडला महावीर न्यूज 29. अध्यात्म और श्रद्धा की अनूठी झलक दिखाते हुए परमपूज्य संत आचार्य कौशिक महाराज का नर्मदा परिक्रमा के दौरान मंडला आगमन हुआ। उनके साथ लगभग एक हजार परिक्रमावासी भी चल रहे हैं। अमरकंटक से अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हुए आचार्य श्री तुलसी तपोवन गौशाला, सुरंगदेवरी पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में एकत्रित भक्तों ने नर्मदे हर-जीवन भर और जय श्री राधे के उद्घोष के साथ महाराज श्री का आत्मीय स्वागत किया।रविवार सुबह गौशाला परिसर भक्तिमय रहा। इस दौरान विविध धार्मिक आयोजन किए गए। जिसमें सामूहिक सुंदरकांड का पाठ। भगवान शंकर का विशेष अभिषेक। भजन-कीर्तन और पुण्य सलिला मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन। सूर्यकुंड धाम में परिक्रमावासियों द्वारा दर्शन एवं पूजन किया गया।

स्वच्छता का दिया संदेश 

प्रवचन के दौरान महाराज श्री ने मंडला प्राचीन माहिष्मती नगरी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सूर्यकुण्ड, ऋणमुक्तेश्वर कुण्ड, व्यास नारायण और सहस्त्रधारा की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को मां नर्मदा के जल और तटों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया। आचार्य कौशिक महाराज ने यह यात्रा 4 दिसम्बर को ओंकारेश्वर से प्रारंभ की थी। लगभग एक हजार भक्तों के साथ चल रहा यह काफिला रविवार दोपहर को पिपरिया के लिए रवाना हुआ। इस परिक्रमा का समापन 24 दिसम्बर को होगा।



 

Leave a Comment