अनियंत्रित होकर बाईक से गिरे तीन युवक, दो गंभीर
- गंभीर घायल जबलपुर रैफर, सुखराम में हुआ सड़क हादसा
मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज से बबलिया के ग्राम सुखराम में बाईक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। इस सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायल नारायणगंज के ग्राम सिंघनपुरी निवासी थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 डायल को सूचना दी, जिसके बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लाया गया। जहां घायलों का उपचार शुरू किया गया, वहीं घायलों में दो गंभीर घायलों को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर तत्काल जबलपुर मेडिकल के लिए रैफर किया गया।
जानकारी अनुसार नारायणगंज के ग्राम सिंघनपुरी निवासी सुखचैन सिंह मरावी पिता आशा राम मरावी 28 वर्ष, निवासी सिंघनपुरी, इन्द्रर सिंह मरावी पिता नन्हें लाल मरावी 40 वर्ष निवासी सिंघनपुरी और भूपेन्द्र सिंह मरावी पिता सुखचैन 26 वर्ष निवासी ग्राम सिंघनपुरी किसी कार्य के बबलिया के ग्राम सुखराम तरफ गए हुए थे। यहां से वापस अपने ग्राम सिंघनपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान युवकों की बाईक तेज रफ्तार में ग्राम सुखराम के पास आकर अनियंत्रित हो गई और तीनों बाईक सवार मार्ग में गिर गए।
बताया गया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाईक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तत्काली 112 डायल को दी, सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और तत्काल तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज पहुंचाया गया। घायलों में सुखचैन सिंह और इन्द्रर सिंह मरावी गंभीर घायल हुए। वहीं भूपेन्द्र सिंह का उपचार सीएचसी नारायणगंज में ही किया जा रहा है।
गंभीर दोनो घायलों को जबलपुर मेडिकल रैफर किया गया। हादसे में सुखचैन के चेहरे में गंभीर चोटे आई थी, जिसकी हालत काफी नाजुक थी। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जबलपुर रैफर किया गया। हादसे की जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है।










