गंभीर गर्भवती महिलाओं को समय से करें रैफर

गंभीर गर्भवती महिलाओं को समय से करें रैफर

  • अनमोल एप पर शत-प्रतिशत पंजीयन और टीकाकरण करने के दिए निर्देश
  • स्वास्थ्य सेवाओं की पांच सेक्टरों की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और साप्ताहिक समीक्षा के लिए सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में पांच सेक्टरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीसीएम, बीईई, नारायणगंज के पांच सेक्टर की सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू और सुपरवाइजर मौजूद रहे। बैठक में अनमोल एप पर एएनसी पंजीयन करने, मातृ व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, परिवार कल्याण एवं किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

आयोजित बैठक में बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजर से स्वास्थ्य सेवाओं अंतर्गत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए उनकी समीक्षा की गई। इसके साथ ही सीएचओ, सुपरवाईजरों से कहां कि अनमोल एप में एएनसी पंजीयन करना अनिवार्य है, एएनसी की प्रथम त्रिमाही में एण्ट्री, एएनसी चौथी जांच की एण्ट्री अनमोल एप में करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एमडीआर, सीडीआर की जानकारी सभी उपस्थित कर्मचारियों से ली गई। बीईई विजय मरावी ने कहां कि इसके साथ ही पुरूष और महिला नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हितग्राहियों का चयन करें।

गंभीर गर्भवती केस समय में रैफर करें 

समीक्षा बैठक में घर में होने वाले प्रसव की जानकारी ली गई। इसके साथ ही वीएचएनडी सत्रों में औषधी एवं वैक्सीन की सूची मांगी गई। बैठक में सभी सीएचओ, एएनएम को निर्देशित करते हुए कहां कि ग्राम के गंभीर गर्भवती केस समय रहते उच्च स्वास्थ्य केन्द्र में रैफर करें, जिससे उन्हें समय में उपचार मिल सके। इसके साथ ही बाल मृत्यु की समीक्षा की गई। आरबीएसके मोबाईल टीम द्वारा विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद 

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीसीएम शैलेंद्र सिंह, बीईई विजय मरावी, सुपरवाईजर मदनलाल परते, जेपी उइके, नरेन्द्र बैरागी, एलएस परस्ते, राजेश साहू, मलेरिया प्रभारी एससी जैन, एसटीएस देवेन्द्र साहू, सीएचओ डॉ. शाहिद हुसैन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।



 

Leave a Comment