सांदीपनी स्कूल परिसर और नेशनल हाईवे से हटाया अवैध अतिक्रमण

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई-मंडला में अतिक्रमण मुक्त अभियान

  • सांदीपनी स्कूल परिसर और नेशनल हाईवे से हटाया अवैध अतिक्रमण
  • मंडला में अतिक्रमण मुक्त अभियान
  • स्कूल की बाउंड्रीवॉल और हाईवे किनारे से हटाए गए अवैध निर्माण

मंडला महावीर न्यूज 29. कलेक्टर सोमेश मिश्रा के कड़े निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण हटाने की मुहिम निरंतर जारी है। इसी क्रम में राजस्व और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग और शैक्षणिक संस्थानों के पास किए गए अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की है।

सांदीपनी स्कूल परिसर से हटा कब्जा 

बुधवार को नायब तहसीलदार रामसिंह उलाड़ी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम सागर स्थित निर्माणाधीन महर्षि सांदीपनी स्कूल पहुँची। यहाँ स्कूल परिसर की बाउंड्रीवॉल से सटकर किए गए अवैध अतिक्रमण को टीम द्वारा हटाया गया। विद्यालय के समीप किए गए इस निर्माण से परिसर की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं।

नेशनल हाईवे पर भी चला बुलडोजर 

स्कूल परिसर के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुगम बनाने के लिए भी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम मनोट जर में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया।

कार्रवाई में मौजूद रहे अधिकारी 

यह पूरी कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला, श्रीमती सोनल सिडाम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।



 

Leave a Comment