अवैध शराब के खिलाफ कोरगांव की महिलाओं का मोर्चा

अवैध शराब के खिलाफ कोरगांव की महिलाओं का मोर्चा

  • सामाजिक माहौल खराब होने और पारिवारिक कलह बढऩे से परेशान महिलाओं ने एसपी से लगाई गुहार
  • तत्काल कार्रवाई का आश्वासन

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरगांव में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गांव की महिलाओं ने मंगलवार को मंडला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं के एक समूह ने एसपी रजत सकलेचा को लिखित आवेदन सौंपा और गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब को तत्काल बंद कराने की गुहार लगाई।महिलाओं ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में अवैध शराब की बिक्री के कारण सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। इसके साथ ही यह अवैध कारोबार उनके परिवारों में कलह बढ़ा रहा है और युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर धकेल रहा है।महिलाओं के समूह ने एसपी रजत सकलेचा से मुलाकात कर गांव के अंदर अवैध रूप से बेची जा रही शराब के ठिकानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मंडला एसपी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेंगे और जल्द ही गांव में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आवश्यक एवं सख्त कदम उठाएंगे।



 

Leave a Comment